पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों पर आयकर की मार और लंबित भुगतान को लेकर रोष, आंदोलन की रणनीति तैयार

चिकित्सा प्रतिपूर्ति की समस्याओं पर अधिकारियों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

गाजियाबाद। आज कलेक्ट्रेट स्थित संघ कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान जनपद शाखा, गाजियाबाद की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के लगभग 50 पदाधिकारियों एवं सदस्य पेंशनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान की मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 37 सदस्यों ने रू0 200 वार्षिक की दर से अपना सदस्यता शुल्क जमा किया। दो नए पेंशनर्स ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पेंशनर्स ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। बैठक में लोक निर्माण विभाग के पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों से आयकर काटे जाने एवं सूचना विभाग में पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान न किये जाने की शिकायत सदस्यगणों द्वारा दी गयी। इस संबंध में यशाशीघ्र कार्यवाही संपादित करने हेतु संस्थान का प्रतिनिधि मंडल संबंधित विभागों में अधिकारियों से पत्राचार कर निस्तारित करने की रणनीति बनायेगा। बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पेंशनर्स के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *