पेंशनरों की समस्याओं पर 28 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक

पेंशनर 26 जनवरी तक उपलब्ध कराये अपनी समस्यायें

महोबा। जनपद के पेंशनरों की समस्याओं पर पेंशनर प्रतिनिधियों एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में 28 जनवरी को अपरान्ह 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के महामंत्री बी0के0 तिवारी ने बताया कि बैठक 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 24 पेंशनरों की पेंशन में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी न किये जाने एवं 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त/मृतक पेंशनरों के पारिवारिक पेंशनरों की विभागों द्वारा पेंशन पुनरीक्षत न किये जाने सहित भाग-3 की मांग किये जाने की समस्या प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के समक्ष रखी जायेगी। श्री तिवारी ने जनपद के पेंशनरों से अपील की है कि वह अपनी समस्या 26 जनवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में उपलब्ध करायें तथा बैठक में भी उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *