पेंशनरों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

अपूर्ण भाग-3 को पूरा कराने के लिए चलेगा अभियान: डॉ. देव कुमार यादव

महोबा। पेंशनरों को कोई असुविधा कोषागार स्तर पर न हो इसका निरंतर प्रयास किया जायेगा। उक्त आश्वासन आज कोषागार में पेंशनरों की समस्याओं पर पेंशनर प्रतिनिधियों को औपचारिक बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी महोबा डॉ0 देव कुमार यादव ने दिया। श्री यादव ने कहा कि अपूर्ण भाग-3 को अभियान चलाकर पूर्ण कराने की कार्यवाही की जायेगी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी ने भाग-3 की मांग कोषागार द्वारा किये जाने से पेंशनरों के परिवार को होने वाली कठिनाईयों से अवगत कराया, संगठन अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कोषाधिकारी से व्यवहारिक रूप से भी पेंशनरों के प्रति सकारात्मक व्यवहार की अपील की। बैठक में लक्ष्मी प्रसाद, महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा सक्सेना, इन्द्रमा, गीता द्विवेदी सहित लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, जगदीश कुमार, राम सजीवन गुप्ता सहित प्रदेश के महामंत्री बी0के तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *