गणतंत्र दिवस पर पेंशनर्स ने किया ध्वजारोहण, यूसीजी बिल के खिलाफ भरी हुंकार

पेंशनर्स ने किया यूसीजी बिल का विरोध, सुधार की मांग को लेकर पीएम को भेजा प्रस्ताव


महोबा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में पूरे हर्षाेल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 महोबा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। महामंत्री बीके तिवारी एवं अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद, सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर यूसीजी बिल का कड़ा विरोध करते हुए बीके तिवारी ने कहा कि यूसीजी में जो कमियां हैं उनको दूर किया जाये। उपस्थित सदस्यों ने यूसीजी का कड़ा विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जिसे प्रधानमंत्री को भेजा गया है। संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने आजादी और गणतंत्र का मतलब केवल अधिकार पाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाना भी है। मुझे यह देखकर गर्व होता है कि हमारे संस्थान के सदस्य अपने अधिकारों के प्रति जितने जागरूक हैं, उतने ही सजग समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर भी हैं। हमारा यह संस्थान केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। हम अपने हर सदस्य के सुख-दुख में साथ खड़े हैं और उनके कल्याण व सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामसजीवन गुप्ता, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, जगदीश सोनी, संतोष सक्सेना, जमील अहमद, लक्ष्मी तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, विष्णुचन्द्र खरे,, अरूण खरे, अरविन्द खरे, जगदीश कुमार, मो0 सलीम, ओपी सिंह, गंगाप्रसाद सहित तमाम पेंशनर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *