डीएम ने ली पेंशनर्स की बैठक, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

पेंशन पुनरीक्षण न करने वाले अधिकारियों का रूकेगा वेतन

महोबा। अभियान चलाकर पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण करें और उसकी सूचना प्रति सप्ताह निस्तारित प्रकरणों की सूची उपलब्ध करायें उक्त निर्देश पेंशनरों की समस्याओं पर कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने दिये। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 देवकुमार यादव को निर्देशित किया कि 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों की पुनरीक्षण न करने वाले अधिकारियों का वेतन रोक दें साथ ही वरिष्ठ नागरिकों/पेंशनरों की सुरक्षा हेतु कुशल क्षेम सबेरा योजना प्रारम्भ किये जाने हेतु पलिस अधीक्षक को पत्र भेजने हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित करते हुये कहा कि जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर आपातकालीन कक्ष में इमरजेंसी ड्रग के साथ उपकरणों की क्रिया शीलता की जांच कर अवगत करायें। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के महामंत्री बी0के0 तिवारी ने पेंशनरों की समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा मृतक पेंशनरों को पारिवारिक पेंशन के भुगतान में होने वाले विलम्ब पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 श्री राम ओंकार सिंह की पत्नी को सभी औपचारिकतायें पूर्ण कराकर एक सप्ताह में पेंशन भुगतान की कार्यवाही करें, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण न होने एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के बैठक में न आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका के सेवानिवृत्त कार्मिकों देयकों के भुगतान हेतु पत्र जारी किये जाने एवं समीक्षा किये जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में ईश्वरी प्रसाद तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, प्रभुदयाल कुशवाहा, अरूण खरे, जगदीश सोनी, इन्द्रमा, गीता द्विवेदी, पुष्पा सक्सेना सहित एक दर्जन पदाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त कुंवर पंकज, वरिष्ठ कोषाधिकारी देवकुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य अपर, मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *