पेंशन सेवा संस्थान ने चलाया ‘पेंशनर परिवार जोड़ो’ अभियान: वैलिडेशन एक्ट और कटौती के खिलाफ पेंशनरों को किया जागरूक

वैलिडेशन एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे महोबा के पेंशनर, सरकार की नीतियों पर जताई गहरी चिंता

महोबा। वैलिडेशन एक्ट को लेकर पेंशन सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश महोबा द्वारा पेंशनरों के परिवार जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत संकल्प पत्र पेंशन से प्राप्त करने के कार्यक्रम के अंतर्गत कादीपुरा, जारीगंज, जुगयाना, कसौराटोरी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, गांधीनगर में संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर परिवार जोडों के अन्तर्गत वैलिडेशन एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महामंत्री बी0के0 तिवारी ने कहा कि भारत सरकार दारा पेंशनरों के पक्ष में देश कि सवौच्य अदालत के डी0एस0 नाकरा मे दिये गये ऐताहासिक निणर्य को कानून बनाकर पलट कर देशभर के पुराने पेंशनरों को समान पद एवं समान सेवा वाले पुराने पेंशनरों ओर नये पेंशनरों के मध्य पेंशन की समाधता प्रभावित करने कार्य किया है तथा आठवें पे-कमीशन की शर्तों में पेंशनरों के शामिल न कर गहरी चिन्ता उत्पन्न कर दी है यहाँ तक कि संसदीय समिति की 110वीं रिपोर्ट 10 दिसम्बर 2021 को अभी तक लागू न करना सरकार पेंशनर विरोधी निति स्पष्ट हो गयी है। उन्होने पेंशनरों से बैकों के माध्यम से मिलने वाली सुसुविधाओं से जनपद में बंचित किया जा रहा है जिसे समाप्त कराने ओर पेंशनरों के पेंशन खाते से मनमानी कटोती को समाप्त कराने के लिये मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुसार पेंशन अपनी पेंशन खाते की पासबुक के साथ पडित दीन दयाल उपाध्याय पेंशनर भवन मे आकर अपने अभिलेख उपलब्ध कराये ताकि बैंक बार हो रही अवैध कटौती को बन्द कराया जा सके। भ्रमण के दौरान जगदीश कुम़ार लक्ष्मी तिवारी, महेन्द्र गुप्ता, रामसजीवन गुप्ता, अरूण खरे, इश्काखां, ओ पी सिंह, हरीशंकर गुप्ता, नुसरत बाबू आदि आधार दर्जन से ज्यादा पेंशनरों से संकल्प पत्र भरवाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *