2 से 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘पेंशन अधिकारदृजन की बात’ जागरण पखवाड़ा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 70 जनपदों के प्रतिनिधियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
महोबा। वैलिडेशन एक्ट को वापस लिए जाने तथा देश के वरिष्ठ नागरिकों के हितों, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रदेश के पेंशनर आगामी 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक “पेंशन अधिकार जन की बात” जागरण पखवाड़ा मनाएंगे। यह निर्णय वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में प्रदेश के करीब 70 जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बदायूं, झांसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, बलिया, अलीगढ़ देवरिया, आजमगढ़, कासगंज, आगरा, महोबा, सिद्धार्थनगर सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़े। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों के अर्जित अधिकारों एवं भविष्य की पेंशन सुरक्षा से जुड़े वैलिडेशन प्रावधानों को लेकर पेंशनर समाज में गंभीर चिंता है। संगठन पूर्व में ज्ञापन, जन-जागरूकता कार्यक्रम, सोशल मीडिया अभियान तथा अन्य शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से सरकार का ध्यान इस विषय की ओर आकर्षित करता रहा है। अब इस मुद्दे को केवल पेंशनरों तक सीमित न रखकर उनके परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, सेवारत कर्मचारियों एवं आम नागरिकों तक पहुंचाकर व्यापक जनमत तैयार किया जाएगा।
बैठक में देश में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती संख्या तथा उनकी स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक संरक्षण, पेंशन, कानूनी सहायता एवं सम्मानजनक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं की नियमित सुनवाई एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन किया जाना समय की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती से प्रारंभ होकर 16 अक्टूबर तक चलने वाले “पेंशन अधिकार जन की बात” जागरण पखवाड़े के दौरान प्रदेश के जनपदों में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक जनसंवाद, परिवार संपर्क, जन-जागरण, हस्ताक्षर अभियान, जनप्रतिनिधियों से भेंट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान की दो प्रमुख मांगें होंगी
वैलिडेशन एक्ट वापस लिया जाए तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन किया जाए।
पखवाड़े के दौरान जनप्रतिनिधियों को भी दोनों मांगों से संबंधित तथ्यपरक पत्र देकर उनका समर्थन एवं अभिमत प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाएगा।
बैठक के अंत में संस्थान के प्रदेश महामंत्री बी. के. तिवारी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ऑनलाइन जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जनपद इकाइयों से 2 से 16 अक्टूबर तक आयोजित जागरण पखवाड़े को प्रभावी एवं सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल, शशि नारायाण पाण्डेय, अयोध्या, कृपाराम पाण्डेय, अयोध्या, चन्द्रपाल, अलीगढ़, बाबूलाल अलीगढ़, देवेन्द्र कुमार शर्मा, अलीगढ़, अरविन्द कुमार, अलीगढ़, वीर सिंह आगरा, महेन्द्र पटेल चित्रकूट, खेमकरन सिंह कासगंज, राकेश शर्मा गाजियाबाद, राम उजागर शुक्ल गोण्डा, यूसुफ कमाल सिद्दीकी गोण्डा, रामआसरे जौनपुर, एसपी यादव देवरिया, जयराम सिंह बनारस, उमेश बहादुर सिंह बनारस, रमेशचन्द्र शर्मा बरेली, अरविन्द रमन सक्सेना बरेली, डीके सक्सेना बरेली, प्रेमसुख श्रीवास्तव बलिया, जवाहर पासवान बलिया, सहजानंद उपाध्याय बलिया, सेबे सिंह मेरठ, सुरेश यादव मेरठ, मु0 खालिद लखनऊ, पीसी चौरसिया लखनऊ, राजेश गिरी शाहजहांपुर, प्रेमपाल सिंह शाहजहांपुर, रवि शर्मा शाहजहांपुर, सत्यप्रकाश तिवारी शाहजहांपुर, विजय मिश्रा सीतापुर, सुंदर कुमार आर्या हापुड़, अनिल कुमार गुप्ता हापुड़, फूलचन्द्र मुजफ्फरनगर, रमजोर सिंह बांदा, कौशल किशोर चतुर्वेदी इटावा, मु0 राशिद कानपुर नगर,श्याम सुंदर सुल्तानपुर, शशि भूषण मिरा अम्बेडकरनगर, प्रमोद कुमार मिश्रा बदायूं, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव कौशाम्बी, शमीम अहमद बिजनौर सहित प्रदेश के सभी जनपदों से पदाधिकारी व सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुये । इसी प्रकार जिले अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री बीके तिवारी, जगदीश कुमार, जगदीश सोनी, महेन्द्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश त्रिपाठी, स्वामीदीन, गंगाप्रसाद, शिवकुमार त्रिपाठी, रामगोपाल शर्मा, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, मो0 जीमल, ओमप्रकाश सिंह, गोविन्द दास, भगवती देवी, मो0 सलीम, अरविन्द खरे, इन्द्राम्मा, कमलेश शर्मा, पुष्पा सक्सेना, शहनाज परवीन, महरूनिशा, पंचमलाल, रामसजीवन गुप्ता, भगवती प्रसाद, गिरजा दयाल विश्वकर्मा, शीला देवी खरे, सत्यभामा सोनी, अरुण कुमार खरे, रामप्रकाश, सुखराम स्नेही सहित जनपद से बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
“पेंशन अधिकार जन की बात”
“पेंशन दया नहीं अर्जित अधिकार है”
“वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार और सम्मान राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक आयोग का हो गठन”
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा








