महोबा । वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन, महोबा में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित कर “Validation Act 2025 वापस लो” जनजागरण अभियान के अंतर्गत तैयार किये गये जागरूकता गीत एवं वीडियो का औपचारिक शुभारम्भ सस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने द्वारा किया गया । इस अवसर संस्थान के महामंत्री बी0के0 तिवारी ने कहा कि सरकार दारा वित्त विधेयक 2025के माध्यम से पेंशन नियमों संशोधन कर देश व प्रदेश के दो करोड से अधिक पेंशनरों को असहज कर दिया है पेंशनरों में एवं आम जनमानस को सरकार द्वारा पेंशनरों पर बजट का 41 प्रतिशत खर्च करने की भ्रामक सूचना देकर गुमराह किया जा रहा है जबकि भारत की जी0डी0पी0 का पेंशन पर कुल तीन प्रतिशत है बचट का 14% है पेंशनरों पदाधिकारियों ने कहा कि यह गीत केवल एक सांगीतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि देश एवं प्रदेश के लाखों पेंशनरों की पीड़ा, संघर्ष, सम्मान और अधिकारों की आवाज है । वीडियो के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि पेंशन कोई दया नहीं बल्कि कर्मचारियों द्वारा जीवन भर की सेवा के उपरांत प्राप्त अर्जित अधिकार है । पत्रकार वार्ता में बताया गया कि Validation Act 2025 पेंशनरों के न्यायिक एवं संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला कदम है, जिससे पुराने पेंशनरों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । इसी के विरोध में प्रदेश भर में सोशल मीडिया एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है ।
वीडियो गीत में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया है कि—
“पेंशनर बोझ नहीं, राष्ट्र की धरोहर हैं”
“पेंशन हमारा अधिकार है”
“Validation Act वापस लो”
संस्थान ने प्रदेश एवं देश के समस्त पेंशनरों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट हों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस गीत एवं वीडियो को अधिक से अधिक प्रसारित करें ।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, बसंतलाल गुप्ता, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, पचंमलाल, मो0 सलीम, देवेन्द्र सक्सेना, जगदीश कुमार व्यापर कर, ओपी सिंह, महेशचन्द्र, जगदीश शिक्षा विभाग़, लल्लूराम श्रीवास, गोविन्ददास, अरुण खरे, महिला मोर्चा से गीता द्विवेदी सहित बडी सख्या में विभिन्न पदाधिकारी एवं पेंशनर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
