62 जिलों ने सफलपूर्वक भेजा राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन
“Validation Act वापस लो” डिजिटल अभियान और आल्हा गीत को मिला भारी समर्थन
लखनऊ, 26 जून । वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन, से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्ष श्री संपूर्णानंद द्धिवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं महामहिम राज्यपाल महोदया को स्पीड पोस्ट के माध्यम से 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया गया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से वैलिडेशन एक्ट 2025 को तत्काल वापस लेने, पेंशन के राशिकरण (Commutation) की कटौती अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष किए जाने, सभी विभागों के पेंशनरों को निःशुल्क एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, कोरोना काल में रोके गए महंगाई राहत (डी.आर.) का भुगतान करने, सभी पेंशनरों को डिजिटल परिचय-पत्र जारी करने, पेंशन सलाहकार समिति का पुनर्गठन करने, पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों को सचिवालय का स्थायी प्रवेश-पास उपलब्ध कराने, पारिवारिक पेंशन के भुगतान हेतु कोषागारों द्वारा अनावश्यक रूप से फॉर्म-3 की मांग बंद करने तथा जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एसएमएस सूचना व्यवस्था लागू करने सहित कुल 18 मांगें उठाई गई हैं। संस्थान के अपर महामंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में 9 मई को लिए गए निर्णय के अनुसार पहले चरण में पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया पर “Validation Act वापस लो” हैशटैग अभियान चलाया गया। Validation Act पर आल्हा गायन की तर्ज पर बनाये गये बुन्देली भाषा के गीत पर अब तक एक लाख से ज्यादा ब्यूज अब तक मिल गये है इसके बाद दूसरे चरण के आन्दोलन में प्रदेश 62 जनपदों से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल जी प्रधानमंत्री जी मुख्यमत्री जी वित्त मंत्री जी समस्याओं का ज्ञापन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए हैं। 8 जनपद डाकघर की तकनीकी करणों से नहीं भेज सके वह अगले कार्य दिवस पर भेजेगे । प्रदेशीय महामंत्री श्री बी. के. तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में पेंशनर बैठकों का आयोजन कर ज्ञापन स्पीड पोस्ट से भेजे गए हैं तथा उनकी रसीदें संगठन के व्हाट्सऐप समूह पर साझा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में अत्यंत सफल रहा है और इससे पेंशनरों में नई जागरूकता एवं एकजुटता का वातावरण बना है। बैठक को सुनील शर्मा अध्यक्ष महोबा, सुरेपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह अध्यक्ष गाजियाबाद, हिन्दंराज सिहं प्रयागराज, राजेश्वर पाण्डेय वाराणसी , वीर सिहं आगरा अचंल सिहं मथुरा के०के० सिहं कासगंज, सुरेंद्र आर्या हापुड एमजेड नकवी कानपुर, विजय वर्मा सिद्धार्थनगर , सुरेन्द्र प्रताप सिंह मिर्जापुर, शमीम रामपुर, दिपेन्द्र वाराणसी रवि शर्मा, प्रेमपाल सिंह शाहजहांपुर मु अली अल्वी, मुजफ्फर नगर चन्द्र पाल सिंह अलीगढ, सत्य प्रकाश तिवारी शाहजहाँपुर राजेश गिरि शाहजहांपुर अखिलेश अग्निहोत्री फरुखाबाद, राधारमन जालौन अविनाश उपाध्धाय बरेली, जयराज सिहं बनारस, बाबूलाल विश्वकर्मा हमीरपुर, अशोक बुधोलिया झासीं कोशल चतुर्वेदी इटावा रमजोर सिंह बांदा अवधेश प्रताप सिंह चित्रकूट, रत्ननेश कुमार कोशाम्बी उपेन्द्र त्रिपाठी, दयाशकंर चौधरी, गोरखपुर, सरजूप्रसाद देवरिया, गणेशदत्त पाण्डेय, कृपाराम पाण्डेय अयोध्या, राकेश सोलकी मेरठ, अजय प्रकाश बाराबकीं, अवधेश कुमार बलिया, एस बी मिश्रा अम्बेडकरनगर, श्याम सुन्दर सुल्तान पुर शशिनरायध अम्बेदक नगर रामआसरे जोनपुर राकेश शर्मा गाजियाबाद, राजवर्धन एटा, उमाशकंर मिश्रा सिद्धार्थनगर रामसुख श्रीवास्तव बलिया, प्रेमानदं चतुर्वेदी प्रतापगण, जयप्रकाश कुशीनगर मोहन लाल साहू हमीरपुर जवाहर पासवान बलिया आबिद मुहम्मद खां आगरा सजंय सिहं जोनपुर वीर सिह गगंवार बरेली राजेशपाल बस्ती प्यारेलाल पीलीभीत, रामसजीवन गुप्ता,महोबा बसंतलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, गंगाप्रसाद, ओ. पी. सिंह, देवेंद्र सक्सेना तथा विद्युत पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष नुसरत बाबू सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में 55 जिलो के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया ओर पैशंनरो के चलाये जा रहे आन्दोलन पूर्ण आश्वासन दिया गया तथा संगठन की मांगों का समर्थन किया तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन के अगले चरण में भी सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

