26 जून से शुरू होगा ‘परिवार जोड़ो’ अभियान
वित्त विधेयक 2025 में पुराने पेंशनरों की अनदेखी से आक्रोश
परिवार जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अरविन्द खरे की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया
महोबा। पेंशनरों की जुड़ी 10 समस्याओं का निराकरण न होने पर पेंशनर 25 जून को प्रदेश के राज्यपाल जी एवं महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर आंदोलन करेंगे तथा 26 जून से परिवार जोड़ों कार्यक्रम प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। परिवार जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अरविन्द खरे की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में आयोजित बैठक में पेंशनरों की 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गयी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के महामंत्री बी0के0 तिवारी व अन्य वक्ताओं ने वित्त विधेयक 2025 (वेलिडेशन एक्ट) में पुराने पेंशनरों की अनदेखी किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा मांगों को पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में प्रमुखता से जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध पेंशनरों/वरिष्ठ नागरिकों के साथ बरती हा रही उदासीनता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन की मरम्मत न कराये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये सुनील शर्मा ने 25 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में एकत्रित होकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को दिये जाने वाले ज्ञापन को सफल बनाने की अपील की। बैठक को ओ0पी0 सिंह, रामसजीवन गुप्ता, अरविन्द खरे, जगदीश कुमार, शिवकुमार त्रिपाठी, बसंतलाल गुप्ता, गंगाप्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।