मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पेंशनर्स भवन में वृक्षारोपण; प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी का हुआ भव्य स्वागत
महोबा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन, महोबा में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पेंशनरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने प्रदेश के लाखों पेंशनरों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से कृपादृष्टि बनाये रखने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशील पहल किये जाने की भी अपील की।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्री अरविंद खरे, संयुक्त मंत्री श्री जगदीश कुमार, श्री सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी श्री गंगा प्रसाद, श्री महेश चन्द्र अहिरवार सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे। इसके पूर्व जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री मनोहर लाल “मन्नू कोरी” के महोबा आगमन पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की ओर से महामंत्री श्री बी. के. तिवारी द्वारा पटका पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गयज्ञं इसी क्रम में उद्योग व्यापार मंडल के श्री भागीरथ नगायच को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कुल 111 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।



