महोबा । प्रिय साथियों, आप सभी के अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन की एकजुटता का ही परिणाम है कि Validation Act के विरोध में चलाया गया हमारा सोशल मीडिया जन-जागरण अभियान आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। आल्हा की तर्ज पर तैयार किए गए हमारे जनजागरण गीत को 1 लाख 8 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जाना इस बात का प्रमाण है कि हमारी आवाज़ अब जन-जन तक पहुँच रही है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज प्रदेश एवं देश के लगभग सभी पेंशनर संगठन इस विषय पर सक्रिय होकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह हमारी सामूहिक मेहनत और संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता है। विशेष रूप से गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, फर्रुखाबाद, कानपुर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, बरेली, जौनपुर, इटावा, झांसी, प्रयागराज, महोबा, बस्ती, अयोध्या, हापुड़, कासगंज, अम्बेडकर नगर, गोंडा, अलीगढ़, शाहजहाँपुर, बदायूँ एवं हमीरपुर के साथियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर आंदोलन को नई दिशा दी। इसी प्रकार औरैया, मेरठ, मथुरा, एटा, बाँदा, कुशीनगर, गोरखपुर, बाराबंकी, पीलीभीत, मुरादाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, चित्रकूट, सुल्तानपुर, गौतमबुद्ध नगर, शामली, रामपुर अमरोही, बिजनौर हाथरस रायबरेली सहित अन्य जनपदों के साथियों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार महत्वपूर्ण योगदान देकर अभियान को मजबूत बनाया। द्वितीय चरण के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल महोदया, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजकर आंदोलन को नई गति प्रदान की गई है।
साथियों, अभी हमारा संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। अब हमें आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों तथा सरकार की आगामी नीति और मंशा पर पूरी सजगता के साथ नज़र रखनी है। जब तक पेंशनरों के अधिकार सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक हमारा अभियान निरंतर चलता रहेगा। मैं संस्थान के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला मंत्रियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक सक्रिय सदस्य को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही संस्थान के आदरणीय अध्यक्ष श्री संपूर्णानन्द द्विवेदी जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेशपाल सिहं जी, अपर महामंत्री श्री सुनील शर्मा जी, श्री राजेश्वर पाण्डेय जी श्री हिन्दंराज सिहं जी महोबा के संस्थापक अध्यक्ष सुनील शर्मा जी के सफल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। शीघ्र वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से आहूत बैठक प्रतिभाग करने और अगले आंदोलन पर विचार विमर्श के लिये तैयार रहे तो आइए संकल्प लें-
’’एकता हमारी शक्ति है, संघर्ष हमारी पहचान है और पेंशनरों का सम्मान हमारा अभियान है।’’
संगठित रहें सक्रिय रहें संघर्षरत रहें
Validation Act वापस लो – पेंशनरों को न्याय दो।
सोशल मीडिया अभियान की ऐतिहासिक सफलता और आगामी रणनीति